फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : फिर पकड़ा गया सॉल्वर, एक छात्र रस्टीकेट

Sat, 24 Feb 2018 08:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को दूसरे की जगह पर परीक्षा देने गए सॉल्वर को सचल दल ने पकड़ लिया। वहीं एक अन्य कॉलेज में नकल सामग्री के साथ परीक्षार्थी पकड़ा गया। उसको रस्टिकेट कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह की पाली में जनता इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों की जांच गेट पर आंतरिक सचल दल और केंद्र व्यवस्थापक कर रहे थे। इसी दौरान एक परीक्षार्थी की जगह सॉल्वर परीक्षा देने की कोशिश करते पकड़ा गया। गेट पर ही पकड़े जाने के बाद उसके प्रवेशपत्र और आधार कार्ड का भी मिलान किया गया। कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। सॉल्वर के खिलाफ संबंधित थाने में केस दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। पुलिस उसको हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही।

वहीं जेपी इंटर कालेज कैंपियरगंज में आंतरिक सचल की ओर से परीक्षा के समय परीक्षार्थियों की जांच की गई। एक परीक्षार्थी के पास नकल सामग्री मिलने पर उसे रस्टिकेट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 को इन विषयों की होगी परीक्षा
. 12वीं : सुबह 7:30 से 10:45 बजे तक विषय, चित्रकला (आलेखन), चित्रकला (प्रावैधिक रंजन कला प्रथम प्रश्नपत्र)
. 12वीं : दोपहर 2 से सायं 5:15 बजे तक, विषय, अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र, अर्थशास्त्र और वाणिज्य भूगोल प्रथम प्रश्नपत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें