फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बेटी की शादी, चोर ले गए गहने-नकदी

Mon, 06 May 2019 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कसिहार (गोरखपुर)। बेलीपार के बेला गांव में चोरों ने शिव लखन प्रजापति के घर से नकदी, जेवरात ही नहीं खुशियां भी चुरा ली। 19 मई को बेटी की शादी होनी है। इसके लिए जुटाए गए 55 हजार नकद और पांच लाख के गहने चोरी हो गए। रविवार को सुबह में सामान बिखरा देखकर शिवलखन के खुशियों वाले घर में मातम छा गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बेला निवासी शिव लखन प्रजापति मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटियाें की शादी कर चुके हैं। छोटी बेटी सीता की शादी 19 मई को तय है। घर में शादी की तैयारी चल रही है। गहने आदि खरीद कर घर में रखे थे। गर्मी की वजह से शनिवार की रात नौ बजे सभी लोग बाहर सोने चले गए। सुबह सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा था। पांच दिन पूर्व ही इलाके के भरवल निवासी सुधीर शाही के घर से चोर लगभग 12 लाख के गहने उठा ले गए थे। अभी पुलिस उसका पर्दाफाश नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें