फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की शिकायत पर किशोरी के घरवालों को पीटा

Tue, 02 Apr 2019 12:17 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार (गोरखपुर)। बेलीपार इलाके के एक गांव में किशोरी को अकेला पाकर युवक ने उसके घर में घुसकर छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी फरार हो गया। शिकायत करने पहुंचे किशोरी के घरवालों की आरोपी के परिवार के लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार छेड़खानी, मारपीट, धमकी देने के आरोपों सहित पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


किशोरी सोमवार की सुबह घर में अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस का ही रंजीत यादव उसके घर में दाखिल हो गया और छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटने लगे। लोगों से खुद को घिरा देख आरोपी मौके से भाग गया। गांव का मामला होने की वजह से किशोरी के घरवाले उसके आरोपी के घर शिकायत करने पहुंच गए। आरोपी के परिवार के लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। गांव के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें