फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को चकमा देकर 45 हजार ले गए बदमाश

Sun, 03 Mar 2019 12:49 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। नौसड़ के पास एक बैंक के सामने शनिवार की दोपहर बाइक सवार एक बदमाश ट्रक चालक को चकमा देकर 45 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची तिवारीपुर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के थरवई थाना क्षेत्र स्थित उमरीमै टटेहरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद नागपुर के कनमना मंडी के सागर घाटोली का ट्रक चलाते हैं। नागपुर से पशुदाना लेकर शनिवार को वह साहबगंज मंडी में आए थे और भाड़े का रुपया लेकर लौट रहे थे। राजघाट पुल पर पहुंचे थे कि मालिक ने फोन कर खाते में रुपये जमा करने को कहा। आगे नौसड़ के पास बैंक देखकर रुक गए। उन्होंने फार्म के लिए बैंक में खड़े एक युवक से पूछताछ की। युवक ने बाहर बाइक में फार्म होने की बात कही और राजेंद्र को लेकर बाहर आ गया। युवक ने नोटों की संख्या के बारे में पूछा तो राजेंद्र ने उसे नोट दे दिए। जिन्हें गिनते हुए युवक थोड़ी दूर गया और राजेंद्र को बातों में उलझाकर बाइक चालू कर लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले युवक रुपये लेकर फरार हो गया। राजेंद्र का आरोप है कि वह शोर मचाते हुए नौसड़ चौकी पर पहुंचे मगर पुलिस ने तिवारीपुर थाना क्षेत्र बताकर मदद नहीं की। बाद में वह तिवारीपुर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें