फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के 9 मोबाइल के साथ तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के नौ मोबाइल फोन के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- चौरीचौरा इलाके में बाजार करने वालों के उड़ाते थे मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चौरीचौरा पुलिस ने चोरी के नौ मोबाइल फोन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि तीनों बाजार में खरीदारी करने में व्यस्त लोगों की पॉकेट से मोबाइल चोरी करते थे। सभी के पास चोरी के मोबाइल बरामद होने पर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शुक्रवार की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक मुंडेरा बाजार के पास शहीद स्मारक पर आए हैं चोरी के मोबाइल बेचने के फिराक में हैं। पुलिस पहुंची तो तीनों युवक भागने लगे। तलाशी के दौरान तीनों की जेब से चोरी के मोबाइल बरामद हुए। आरोपियों की पहचान मुंडेरा बाजार निवासी विशाल जायसवाल, पुराना बस स्टेशन निवासी आकाश यादव और डुमरी खुर्द निवासी सचिन पासवान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें