गोरखपुर। कैंट इलाके के गोरखपुर क्लब के सामने से बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा का मोबाइल फोन लूट लिया। छात्रा कोचिंग सेंटर के लिए घर से निकली थी। परेशान छात्रा ने राहगीर के मोबाइल फोन से घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
संतकबीरनगर जिले की खुशबू चौधरी परिवार के सदस्यों के साथ गोरखपुर शहर में रहती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे वह पैदल ही कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकली थीं। वह अभी सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब के सामने पहुंची थी कि बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया। छात्रा ने बताया कि बदमाश की बाइक पर नंबर नहीं था।