फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ट्रक हरियाणा की शराब पकड़ी

विज्ञापन
पकड़ी गई शराब के साथ आबकारी विभाग के अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। आबकारी टीम ने बुधवार को तेनुआ टोल प्लाजा के पास हरियाणा की अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा। ट्रक में 250 पेटी अंग्रेजी शराब थी, जिसकी मार्केट में कीमत बीस लाख रुपये बताई जा रही है। शराब पशु आहार के बीच में छिपाकर रखा गया था। मंगलवार को भी आबकारी टीम ने प्रतिबंधित शराब से भरा ट्रक पकड़ा था।
विज्ञापन


आबकारी टीम को बुधवार देर शाम मुखबिर ने प्रतिबंधित शराब के लाए जाने की सूचना दी। इस पर संयुक्त आबकारी आयुक्त एसपी राव के नेतृत्व में टीम ने तेनुआ टोल प्लाजा से पहले एक ढाबे के पास खड़े ट्रक की जांच की तो पशु आहार एवं मुर्गी दाना के बीच रखी लगभग 250 पेटी हरियाणा में बनी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। संयुक्त आबकारी आयुक्त ने बताया कि ट्रक के चालक व खलासी फरार थे। ट्रक नंबर के आधार पर तस्करों की तलाश की जा रही है। आबकारी टीम में उप आयुक्त राजेश कुमार सिन्हा, जिला आयुक्त विजय प्रताप सिंह, आबकारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, हृदयनारायण सिंह, शिवाकांत शुक्ला, विकास, रामसजन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें