फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, चार घटनाओं का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
खजनी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दो शातिर लुटेरों को दबोच लिया। टीम ने लुटेरों के पास से तमंचा, दो हजार रुपये नकद और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि चार लूट की घटनाआें में वे शामिल थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लूट की घटनाओं में शामिल बदमाशों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और खजनी पुलिस टीम एसपी क्राइम आलोक कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में काम कर रही थी। गुरुवार को दो शातिर बदमाशों के खजनी क्षेत्र के खोरठा पुलिया के पास लूट की फिराक में होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने इस साल खजनी और सहजनवां क्षेत्र में लूट की दो-दो वारदातें अंजाम देने की बात कबूल की। उनकी पहचान गुलरिहा क्षेत्र के सरहरी टोला अहिरौली निवासी रामसिंह उर्फ छोटू यादव तथा गोरखनाथ क्षेत्र के रामपुर नयागांव निवासी सुरेंद्र निषाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में खजनी थानेदार नासिर हुसैन, महुआडाबर चौकी प्रभारी तेज जगन्नाथ, क्राइम ब्रांच की सीआईयू टीम के प्रभारी उप निरीक्षक राजेश मिश्र तथा सिपाही सुभाष सिंह, दीपेंद्र मल्ल, शशिकांत राय, राशिद अख्तर खां, दुर्गेश मिश्र, अविनाश सिंह, सत्य प्रकाश वर्मा, इबरार अहमद और राकेश शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें