फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरपुरबुदहट। भेंउसा गांव में एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शरीर और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है मारपीट और गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटका दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के भाई का आरोप है कि दहेज में 50 हजार रुपये न देने पर उसकी बहन की हत्या की गई है।
विज्ञापन

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी सरस्वती (21) की शादी 13 जुलाई 2016 को हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के भेंउसा गांव के भैंसही टोला निवासी राहुल से हुई थी। शुक्रवार की सुबह सरस्वती की लाश कमरे में फंदे से लटकी मिली। सास बिंदु का कहना है कि वह सुबह जब उसे जगाने गई तो फंदे से लटका शव देख उन्होंने घरवालों को सूचना दी। भाई धर्मवीर का आरोप है कि शादी के बाद से ही बहनोई और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। वे दहेज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर सरस्वती को बंधक बनाकर मारा-पीटा जाता था। दो दिन पहले बहन को मारा पीटा गया तब घरवालों को समझाया भी गया था। हरपुरबुदहट थानाध्यक्ष अवधेश सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें