गोरखपुर। शासन के निर्देश पर जिले में खाद की दुकानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की गई। 70 दुकानों पर टीम पहुंची। 32 नमूने लिए गए। गड़बड़ी मिलने पर नौ दुकानों का उर्वरक बेचने का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
प्रमुख सचिव कृषि की तरफ से सुबह ही डीएम को उर्वरक की दुकानों की जांच का निर्देश मिला। उसके बाद डीएम ने टीम बनाकर जिले की उर्वरक दुकानों पर छापेमारी कराकर यह कार्रवाई की। सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि किसानों को तय कीमत पर ही खाद दें। अगर कहीं भी अधिक कीमत वसूली गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।