फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत

Fri, 17 Aug 2018 02:26 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
हाटा बाजार। गगहा के हाटा बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह गैस सिलिंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार नीरज यादव (25) की मौत हो गई। शरीर दो हिस्सों में हो गया था। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


चिलुआताल क्षेत्र के भगवानपुर निवासी रामदरश यादव के पुत्र नीरज यादव बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे बाइक से बड़हलगंज की तरफ जा रहे थे। अभी वह हाटा बाजार पहुंचे थे कि सामने जा रहे ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक मारकर मुड़ गया।

इससे नीरज की बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई और वह सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रक का पिछला पहिया नीरज के ऊपर चढ़ गया। मौके पर ही नीरज की मौत हो गई। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस ने पहचान होने के बाद घरवालों को भी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें