फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात स्वास्थ्य केंद्र समेत सात दुकानों में चोरी

Tue, 23 Jan 2018 08:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
‌file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र और छह दुकानों का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये के कीमती सामान उठा ले गए। एक के बाद एक चोरी की सूचना मिलने पर थाना पुलिस बेचैन हो गई। इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में पूर्व पार्षद आशा श्रीवास्तव के मकान में किराए पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। सोमवार की रात चोर स्वास्थ्य केंद्र का दरवाजा तोड़कर प्लास्टिक की कुर्सी, दो सोफा, तौल मशीन, नेबुलाइजर मशीन चुरा कर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह नौ बजे चौकीदार दीपक पटेल स्वास्थ्य केंद्र खोलने आए तो टूटा ताला देखकर फॉर्मासिस्ट राकेश कुमार व अन्य स्टाफ को चोरी की जानकारी दी।

एक अन्य समाचार के मुताबिक राप्ती नगर चौराहा के पास मधुबन कांप्लेक्स में स्थित छह दुकानों का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोर उठा ले गए। प्रभा शॉपिंग सेंटर से 3000, डीटीडीसी कोरियर से 1200, अपरा गारमेंट्स से 500, रंगोली रेडीमेड से 3500, रंगोली ब्यूटी कलेक्शन से 1500 रुपये चोरी हुई है। शाहपुर इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जेई के घर का ताला तोड़कर चोरी
पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी टोला के महेशपुरम कॉलोनी में बिजली विभाग के जेई के घर का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। कुशीनगर के रामकोला थाना के देवरिया बाबू निवासी बृजेंद्र कुमार सिंह का महेशपुर कॉलोनी में मकान है। वह अरुणाचल प्रदेश में बिजली विभाग में जेई हैं। परिवार भी वहीं पर है। मंगलवार की सुबह इंजीनियर के बड़े भाई रघुवंश कुमार सिंह मकान पर पहुंचे और गेट का ताला खोल अंदर गए तो कमरों ताला टूटा था। चोर कपड़े, गहने, टीवी, सिलिंडर, बर्तन चुरा ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें