फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना का रुपया मांगने पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पादरी बाजार।
मटन में रकम ज्यादा होने की बात कहते हुए रुपये न देने पर मेडिकल कॉलेज रोड स्थित कालिका हट रेस्टोरेंट में मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने पहले होटल में तोड़फोड़ की फिर पलटे से हमला कर मालिक का सिर फोड़ दिया। मालिक पर हमला होने पर कर्मचारियों ने मनबढ़ों को दौड़ाया तो वे बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कचहरी रोड सिविल लाइंस निवासी रितेश कुमार की मेडिकल कॉलेज रोड पर आम बाजार दूरदर्शन तिराहे के पास वेज और नॉनवेज की कालिका हट के नाम से रेस्टोरेंट है। बृहस्पतिवार की रात दस बजे के करीब तीन बाइक पर सवार छह युवक रेस्टोरेंट में पहुंचे। रेस्टोरेंट मालिक के मुताबिक तीनों शराब के नशे में धूत थे। सभी ने मटन और रोटी खायी फिर जाने लगे। हिसाब मांगने पर मटन में नमक तेज होने की बात कहते हुए गाली देने लगे। इसी बात पर दोनों के बीच गाली-गलौच शुरू हो गई। इसी बीच एक मनबढ़ ने काउंटर के पास रखा पलटा उठाकर रितेश के सिर पर मार दिया। इससे रितेश का सिर फट गया वह अचेत हो गए। रेस्टोरेंट मालिक को घायल देखकर कर्मचारियों ने उन्हें दौड़ा लिया, जिसमें एक युवक की पल्सर बाइक रेस्टोरेंट के बाहर छूट गई। कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर बाइक को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को रितेश ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें