गोरखपुर। फेसबुक पर आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करके धार्मिक भावना से खिलवाड़ करने के आरोपी शमशाद को सहजनवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अंकित नाम के युवक ने ट्विटर पर पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था।
इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि साइबर सेल में शिकायत आने के बाद जांच की गई। जांच में पाली निवासी शमशाद द्वारा मोबाइल पर फोटो पोस्ट करने की पुष्टि हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से मोबाइल भी बरामद हो गया है। सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट को भी डिलिट करा दिया गया है।