सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की सुबह सीमा से सटे बगही गांव के पास चेकिंग के दौरान तीन लोगों को 445 शीशी नेपाली शराब के साथ पकड़ा है। पूछताछ करने के बाद आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। ढेबरुआ थाना में तैनात एसआई मो. हसीन आजमी व एसएसबी की संयुक्त टीम शुक्रवार की सुबह सीमा से सटे बगही गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच नेपाल की ओर से एक बाइक सवार सीमा में प्रवेश करता हुआ मिला। चेकिंग के दौरान बाइक पर बोरी में रखा 360 शीशी नेपाली शराब बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान क्षेत्र के बगही गांव निवासी गुड्डू के रूप में की गई। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर किया गया है। टीम में एसएसबी के एसआई वरुण कुमार, आरक्षी विनोद कुमार एसएसबी, विद्यासागर, नीरज शर्मा आदि शामिल रहे।
उधर, अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने चेकिंग के दौरान 85 शीशी नेपाली शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। ढेबरुआ पुलिस शुक्रवार को चेकिंग के दौरान क्षेत्र के रामनगर गांव के पास से एक रिंकू निवासी मिठवनिया को 25 शीशी नेपाली शराब के साथ पकड़ा। वहीं, लोटन कोतवाली की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र के हरिवंशपुर के पास से मैनहवा गांव निवासी राकेश कुमार को 60 शीशी नेपाली शराब के साथ पकड़ा। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।