फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

Sat, 29 Sep 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बांसगांव पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश उदयवीर यादव को पुलिस ने दबोच लिया। आमी नदी के पास घेराबंदी कर पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस के अलावा लूट में इस्तेमाल होने वाली बाइक बरामद की गई। उदयवीर आसपास के जिलों में भी लूट में वांछित रहा है।
विज्ञापन


एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी के मुताबिक बांसगांव थानेदार को मुखबिर के जरिए बदमाश के आने की सूचना मिली थी। थानेदार संतोष यादव हमराहियों के साथ आमी नदी पुल पर पहुंच गए थे। पुलिस ने चेकिंग शुरू की। उसी दौरान एक बाइक पर सवार बदमाश आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़ लिया और भागने लगा।

पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने फायरिंग की। खुद को बचाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान बांसगांव के सावर गांव निवासी उदयवीर के रूप में हुई। उदयवीर पर आसपास के जिलों में भी केस दर्ज है।

दर्ज हैं 23 मुकदमे

उदयवीर पर 23 हत्या, हत्या की कोशिश, लूट जैसे जुर्म के 23 मुकदमे दर्ज हैं। बांसगांव में हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर जैसे 11 मुकदमे, उरुवा में आर्म्स एक्ट, लूट, गगहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। वहीं महुली संतकबीरनगर, चिलुआताल में भी केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें