फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से प्रोफेसर की कार क्षतिग्रस्त, हंगामा

Sat, 29 Sep 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हीरापुरी कॉलोनी के गेट के सामने रोडवेज बस की टक्कर से मनोविज्ञान की प्रोफेसर अनुुभूति दुबे की कार क्षतिग्रस्त हो गई। उनके पैर में चोट भी आई। कार के बाद बस चालक ने रिक्शे में टक्कर मारी और फिर चालू गाड़ी को छोड़कर चालक और परिचालक दोनों फरार हो गए। शिक्षकों के हंगामे की सूचना पर पुलिस और रोडवेज के अफसर मौके पर पहुंच गए। रोडवेज अफसरों के कार्रवाई के आश्वासन पर शिक्षक शांत हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे प्रोफेसर दुबे कार से कॉलोनी स्थित अपने आवास लौट रही थीं। इसी दौरान गोरखपुर डिपो की एक बस उनकी कार में

टक्कर मारते हुए रिक्शे को चपेट में ले लिया। संयोग अच्छा था कि प्रोफेसर को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक के बस छोड़कर भाग जाने से कॉलोनी से लोग निकल नहीं पा रहे थे। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने बस को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।

हादसे की सूचना पर प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, प्रो. हर्ष कुमार, प्रो. संदीप कुमार, प्रो. शरद मिश्र सहित कई शिक्षक पहुंच गए। रोडवेज के अधिकारी और पुलिस भी पहुंची। मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद और शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह से वार्ता के बाद अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शिक्षकों को शांत कराया। .

अप्रक्षित के हाथों में थी स्टेयरिंग

शिक्षकों के मुताबिक मौके पर आए चालक ने बताया कि गाड़ी वह नहीं चला रहा था बल्कि उसने एक परिचित को चलाने को दिया था। यह सुनने के बाद अफसर भी हैरान रह गए। संयोग अच्छा था कि हादसा छोटा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें