फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

Sat, 12 May 2018 02:27 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कैंपियरगंज। बनकटा गांव के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों ही युवक एक ही बाइक पर सवार थे और चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। डॉक्टरों ने घायल की हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन


महराजगंज के फरेंदा इलाके के निरनाम गांव निवासी राहुल (22) अपने मित्र अनुपम (21) और विशाल के साथ बाइक से गोरखपुर की तरफ आ रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। अभी वे कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के फरेंदा-धानी मार्ग पर बनकटा गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। इस हादसे में मौके पर ही राहुल और अनुपम की मौत हो गई। विशाल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पहचान के बाद पुलिस ने घायल के घरवालों को घटना की जानकारी दी और फिर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया। राहुल के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। वहीं बाइक चला रहा था। लोगों का कहना था अगर वह हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें