फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत दस पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उरूवा।
सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान, भाई ब्लॉक प्रमुख पति शहजाद खान समेत दस लोगों के खिलाफ मारपीट, हत्या की कोशिश, जान माल की धमकी देने की धाराओं में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। मामला दो साल पुराना है। पीड़ित का आरोप है कि सपा सरकार होने की वजह से पुलिस कार्रवाई ही नहीं कर रही थी। कई अफसरों से शिकायत के बाद उसने कोर्ट में अर्जी दी थी। बुधवार को बांसगांव एसडीएम कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उरूवा थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी अमजद हुसैन का गांव के ही डॉ. मोहसिन खान से जमीन का विवाद है। अमजद का कहना है कि 14 दिसंबर 2015 को डॉ. मोहसिन खान अपने दो भाईयों और अन्य समर्थकों के साथ उनके घर पर धावा बोलकर मारपीट की। इस दौरान उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उरूवा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें