फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बेचने का आरोपी मामा समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रुपयों की खातिर किशोरी को हरियाणा में बेचने के आरोपी मामा राजाराम समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम मुख्य आरोपी की तलाश में जल्द हरियाणा जाएगी।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की गोरखपुर जिले के एक गांव में ननिहाल है। उसके पिता रिक्शा चलाकर परिवार की आजीविका चलाते हैं। 22 मई 2018 को किशोरी ननिहाल आई थी। आरोप है कि मामा राजाराम उसे घुमाने के बहाने हरियाणा लेकर चला गया। वहां एक सप्ताह बाद हिसार के सूदपारा निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र पूनिया के हाथों 1.50 लाख रुपये में बेचकर चला आया। राजेंद्र ने छह माह तक किशोरी का शारीरिक शोषण किया। गर्भ ठहरने पर उसे हिसार स्टेशन पर छोड़ गया।

जैसे तैसे घर आई किशोरी ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने लोकलज्जा के भय से चुप्पी साध ली थी मगर 24 अप्रैल को किशोरी के बेटे को जन्म देने के बाद परिवार वाले एसएसपी से मिले थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मामा राजाराम, श्रवण समेत तीन को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी हरियाणा निवासी राजेंद्र पुनिया की तलाश में जल्द ही पुलिस टीम हरियाणा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें