फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन


हापुड़। मोदीनगर रोड पर ट्यूबवेल पर नहाने के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। केशवनगर पुलिस चौकी के सामने ही बीच सड़क पर जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में चार युवक घायल हो गए। बीच सड़क पर करीब बीस मिनट तक मारपीट के दौरान अफरा तफरी मची रही और जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस बल को देखकर आरोपी फरार हो गए। घायलों ने सड़क पर बैठकर जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने सभी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद नगर के मोहल्ला चमरी निवासी चार दोस्त विजय, हरीश, निशांत व राजू कार में सवार होकर गांव सरावा स्थित एक ट्यूबवेल नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान यहां कुछ अन्य युवक भी नहा रहे थे। नहाने के दौरान इनकी इन युवकों से कहासुनी हो गयी। उस समय मौजूद लोगों ने युवकों का बीच बचाव करा दिया। इसके बाद कार सवार युवक हापुड़ की ओर आने लगे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। इन युवकों ने एकत्र होकर कार सवार युवकों को मोदीनगर रोड स्थित केशव नगर चौकी के पास रोक लिया। इसके बाद चारों युवकों ने कार से उतारकर लाठी डंडों से जमकर पीटा। बीस सड़क पर मारपीट होते देख राहगीरों में अफरातफरी मच गयी। पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली। करीब बीस मिनट तक हुई जमकर मारपीट में चारों युवक घायल हो गए। पुलिसकर्मियों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया। घायलों ने मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ सड़क पर बैठकर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर लोगों को शांत कराया। मारपीट करने वाले युवक चंद्रलोक कालोनी निवासी हैं। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। इनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें