फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने को लेकर ईंट पत्थर चले, तलवारबाजी, पांच घायल

Fri, 21 Jun 2019 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
crime news - फोटो : Social Media
विज्ञापन
 तलवार और फरसे से हमले के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हमले में प्रधान पति समेत एक पक्ष के पांच लोगों को चोटें आईं हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

उधर, गांव में दो समुदाय के बीच विवाद होने की खबर पाते ही एसडीएम सदर प्रथमेश कुमार, सीओ चौरीचौरा सुमित कुमार शुक्ला पिपराइच, चिलुआताल, गुलरिहा, शाहपुर पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों की मौजूदगी में जमीन से कब्जा खाली कराया गया। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार की तड़के सुबह 6:30 बजे के करीब हुई। हमले में प्रधान पति सत्य प्रकाश, सतीश (35), अमित (25) करन (20), गुड्डू (19) घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से वसी उल्लाह, सगीर अहमद, अली हसन, अहमद रजा को हिरासत में लिया है। प्रधान पति ने तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक गांव में एक मस्जिद के बगल में सरकारी जमीन में कुआं था। उसे कुछ लोगों ने पाटकर कब्जा कर लिया था। प्रधान पति सत्य प्रकाश कुछ लोगों के साथ कब्जा हटवाने गए थे, जिसे लेकर मारपीट हो गया। आरोप है कि कब्जे को लेकर प्रधान पति अभी विचार विमर्श कर रहे थे कि पहले से कब्जा किए हुए बगल के अली हुसैन, वसीऊल्लाह, सग्गीर, सरदार, मुन्ना अहमद आदि लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के बीच ईंट पत्थर चलने लगे। आरोप है कि प्रधान पति सत्य प्रकाश निषाद व अन्य लोगों को विपक्षी लोगों ने तलवार, फरसा लेकर हमला कर लिया।
विज्ञापन


गांव में कुआं पर कब्जे को लेकर विवाद था। प्रशासनिक और पुलिस अफसर मौके पर गए थे। दोनों पक्ष से लोगों को थाने पर लाया गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें