फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ चैंबर में पीटीओ को रिवाल्वर की बट से पीटा, जेल भेजा गया बस मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ चैंबर में बस ऑपरेटर ने पीटीओ को रिवॉल्वर की बट से पीटा
विज्ञापन

रायबरेली। एआरटीओ (प्रशासन) के चैंबर में बस ऑपरेटर ने कर्मचारी को धक्का देकर गिरा दिया, फिर फाइलों को इधर-उधर फेंकते हुए अधिकारियों कर्मचारियों को गालियां दी।

बीच-बचाव करने पर यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) पर अपनी रिवॉल्वर की बट से वार कर दिया, जिससे पीटीओ के हाथ में चोटें आईं। दबंगई से एआरटीओ दफ्तर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


कर्मचारियों व अन्य लोगों ने किसी तरह उसे पकड़कर मिलएरिया पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। एआरटीओ ने तहरीर देकर बस ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया।

सलोन निवासी व बस ऑपरेटर मो. अरशद महराजगंज रोड पर हरदासपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय पहुंचा और खिड़की पर खड़े होकर काम कराने पर ऐतराज करते हुए काउंटर के कक्षों में जाने के लिए गेट का ताला खोलवाने का दबाव बनाया।

कर्मचारी के विरोध करने पर उसे धक्का देकर गिरा दिया। बस ऑपरेटर ने एआरटीओ (प्रशासन) संजय कुमार तिवारी के कक्ष में घुसकर गालियां देते हुए मेज पर रखी फाइलों को फेंक दिया।

चैंबर में बैठे यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता के बीच बचाव करने पर बस ऑपरेटर ने अपनी रिवॉल्वर की बट से पीटीओ के हाथ पर वार कर घायल कर दिया।

इससे एआरटीओ दफ्तर में अफरातफरी मच गई। वारदात को अंजाम देकर बस ऑपरेटर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों व अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया।

बाद में मिल एरिया पुलिस को बुलाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एआरटीओ (प्रशासन) ने मो. अरशद के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है।

मिलएरिया एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि एआरटीओ की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

एआरटीओ (प्रशासन) संजय कुमार तिवारी ने बताया कि कैश काफी होने के कारण काउंटरों के कक्षों में जाने का गेट बंद कराया था। बस ऑपरेटर खिड़की से काम न कराकर गेट खोलवाने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


उसकी मंशा पूरी न होने पर कर्मचारी को धक्का देकर गिराने के साथ ही पीटीओ के हाथ पर रिवॉल्वर की बट से वार कर दिया। कर्मचारी व अन्य लोग न आ जाने तो और बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें