फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप से खेलने के चक्कर में चली गई युवक की जान

Wed, 12 Jun 2019 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसम्ही बाजार। पिपराइच के बड़हरा गांव में सांप से खिलवाड़ ने एक युवक की जान ले ली। जिस पिटारे में सांप रखा था उसे सोनू (30) घर लेकर चला गया था। उसे पता था कि सांप का जहर निकाला जा चुका है लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। संपेरे ने एक दिन पहले ही सांप को पकड़ा था। सर्प दंश की जानकारी सोनू ने परिवार के लोगों को भी दी पर घरवालों ने उस समय उसकी बात मजाक में उड़ा दी थी। लेकिन जहर के असर के बाद मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पिपराइच क्षेत्र के इमिलिया गांव के बाहर पिछले कुछ दिनों से संपेरे आकर रह रहे हैं। सोमवार को एक संपेरे ने सांप पकड़ा था। उसने अभी उसका जहर नहीं निकाला था। उधर से गुजरते वक्त बड़हरा निवासी मनोहर निषाद सांप वाले पिटारे को अपने घर लेकर चला आया। शाम को सोनू मनोहर के घर आया और पिटारे को अपने घर लेकर चला गया। वहां खेलते समय सांप ने सोनू के हाथ में डंस लिया। सोनू ने यह बात परिवार के लोगों को बताई तो लोगों ने समझा कि वह मजाक कर रहा है। उधर, सुबह तक शरीर में जहर फैल गया जिससे उसकी मौत हो गई। सोनू दो बच्चों का पिता था। छह साल की एक बच्ची और एक साल का एक बेटा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा।
विज्ञापन

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें