फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़त, एक की मौत

Wed, 05 Jun 2019 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिपराइच (गाेरखपुर ) । भटहट रोड पर मंगलवार की देर रात डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृत शख्स के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बल्लोर खास निवासी ओमप्रकाश पासवान के 28 वर्षीय पुत्र द्वारिका पासवान डीसीएम चलाते थे। मंगलवार की रात लगभग 11 बजे सामान लाद कर गोरखपुर से कप्तानगंज, कुशीनगर जाने के लिए निकले थे। भटहट रोड पर पंजाब नेशनल बैंक पिपराइच के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से डीसीएम की टक्कर हो गई।

डीसीएम का अगला हिस्सा दब गया और उसका चालक सीट पर ही फंस गया। स्थानीय लोगों ने चालक को किसी तरह निकाला। फिर पुलिस की मदद से चालक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें