फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बीएसए समेत पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर में गलत तरीके से हुई शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में गुरुवार को पूर्व बीएसए ओम प्रकाश यादव, खंड शिक्षाधिकारी जनार्दन यादव समेत पांच लोगों पर राजघाट थाने में जालसाजी और कूट रचित दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा बेसिक शिक्षा के अपर निदेशक के आदेश पर बीएसए ने तहरीर देकर दर्ज कराया है। इस मामले में पूर्व बीएसए पहले ही सस्पेंड हो चुके हैं।
पूर्व बीएसए के कार्यकाल में हरिहरपुर विद्यालय में प्रबंधकीय कोटे से चार सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की गई थी। इसमें अधिकारियों के करीबी रिश्तेदारों को बगैर आवेदन और इंटरव्यू में शामिल हुए ज्वाइन कराने का आरोप लगा था। शिकायत पर एडी बेसिक डॉ सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने जांच कराई और सभी शिकायतें सही पाई गईं। एडी बेसिक ने नियुक्ति प्रक्रिया को निरस्त करने की सिफारिश शासन से की। मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर शिक्षा निदेशक ने नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर 14 अगस्त 2017 को एडी बेसिक को केस दर्ज कराने का आदेश दिया। इसी के क्रम में पिछले दिनों बीएसए राम सागर पति त्रिपाठी ने रजिस्टर्ड डाक से राजघाट थाने में तहरीर दी थी। एसओ राजघाट नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बीएसए की तहरीर पर पूर्व बीएसए, एबीएसए, विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना टीपी नगर चौकी प्रभारी नरेंद्र राय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के संचालन को कंट्रोलर नियुक्त
गोरखपुर। एडी बेसिक ने जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद विद्यालय के संचालन के लिए खजनी के खंड शिक्षाधिकारी को कंट्रोलर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें