मनबढ़ों ने तीन मकानों में घुसकर की तोड़फोड़
पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
सरहरी (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के रामपुर गोपालपुर गांव में शनिवार की रात आठ-दस की संख्या में युवकों ने तीन मकानों में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने दरवाजे पर खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने ग्रामीण रामदास गौड़ की तहरीर पर मारपीट, धमकी, तोड़फोड़, लूट के नीयत से हमला करने की धाराओं में केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
रामपुर गोपालपुर के टोला शिवपुर निवासी रामदास के मुताबिक रवि, सूरज, धर्मवीर, धीरज और प्रवीण अपने साथियों के साथ शनिवार की रात अचानक घर में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने पास के कुंवर सिंह और शिवानंद के घर में भी तोड़फोड़ की। तीनों घर वालों ने किसी तरह से छिपकर जान बचाई।