फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर बच्चों को कमरे में बंद कर पिटाई

Sun, 21 Oct 2018 08:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
दो बच्चों को कमरे में बंद कर पिटाई का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खोराबार। नौवाअव्वल गांव में झोपड़ी में लगी प्लास्टिक फाड़ने के विवाद में दो बच्चों को कमरे में बंद कर पिटाई कर दी गई। आरोप है कि बच्चों का गला दबाकर मारने की भी कोशिश की गई। एक बच्चे के पिता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



नौवा अव्वल गांव के शैलेश यादव शनिवार को काम पर गए थे। शाम करीब छह बजे उनका बेटा आदित्य (8) पड़ोसी गगन पासवान (6) के साथ गांव में खेल रहा था। इसी बीच गांव के रंगलाल की झोपड़ी की किसी ने प्लास्टिक फाड़ दी थी। आरोप है कि रंगलाल ने दोनों बच्चों को बुलाया और कमरे में बंद कर पीटने लगा।

शोर होने पर उधर से गुजर रहे हल्का सिपाहियों ने दोनों बच्चों को छुड़ाया। देर शाम जब शैलेश को जानकारी हुई तो उन्होंने तहरीर दी। साथ ही एसएसपी को भी फोन कर शिकायत दर्ज कराई। उनके निर्देश पर रविवार की दोपहर पुलिस ने बच्चों का मेडिकल कराया और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें