फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्क होगी देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष की संपत्ति

Fri, 25 May 2018 01:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर।  युवक का अपहरण कर जमीन की जबरन रजिस्ट्री कराने के आरोपों से घिरे देवरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष राम प्रवेश यादव उर्फ बबलू की संपत्ति कुर्क होगी। देवरिया पुलिस ने कुर्की का नोटिस हासिल कर लिया है, जिसे आरोपी के घर चस्पा किया जाएगा। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई होगी। इस मामले में पुलिस का रुख सख्त है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष दो मई से फरार है। उसपर देवरिया पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। अब गोरखपुर जोन के आईजी नीलाब्जा चौधरी ने इनाम की रकम बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने के संकेत दिए हैं। आईजी के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष नेपाल भाग गया है। इस वजह से उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी हैं। इनाम बढ़ते ही एसटीएफ की सक्रियता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें