फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट की आशंका पर साढ़े पांच क्विंटल खोवा जब्त

Sun, 25 Feb 2018 08:27 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से जब्त सामान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
होली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन ने रेलवे बस स्टेशन से साढ़े पांच कुंतल खोवा पकड़ा है। इसमें मिलावट की आशंका है। प्रशासन ने खोवा जब्त कर लिया और सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। अभी तक खोवा का कोई दावेदार सामने नहीं आया है। मिलावट की आशंका पर ही बड़ी मात्रा में रसगुल्ला, पापड़ और नमकीन भी जब्त किया गया है। रोडवेज बस से लाए गए सभी सभी खाद्य पदार्थ टेंपो में भरकर ले जाए जा रहे थे लेकिन छापेमारी की आहट पाते ही टेंपो चालक इसे उतारकर भाग निकला।
विज्ञापन


गोपनीय सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी अजीत कुमार और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल राय ने 14 सदस्यीय टीम के साथ रेलवे बस स्टेशन पर छापेमारी की। टीम को वहां लावारिस हालत में साढ़े पांच क्विंटल खोवा और एक क्विंटल रसगुल्ला मिला। पूछताछ में पता चला कि बस से लाए गए इन खाद्य पदार्थों को एक टेंपो से ले जाया जा रहा था लेकिन जांच टीम को देखकर चालक ने इसे नीचे उतार दिया और भाग निकला।

प्रशासन की एक और टीम ने कचहरी बस स्टेशन पर छापेमारी कर 50 किलो पापड़ और 40 किलो नमकीन बरामद किया। पापड़, नमकीन का भी कोई दावेदार सामने नहीं आया है। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि खोवा, रसगुल्ला, पापड़ और नमकीन को जब्त कर लिया गया है। जिस व्यापारी ने खाद्य पदार्थ मंगाया है, वह विभाग में आकर कागज दिखाए। यदि सब कुछ ठीक मिला तो खाद्य पदार्थ व्यापारी को वापस कर दिया जाएगा। जब्त खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग कराई गई है।
विज्ञापन


पनीर के नमूने भी लिए
खाद्य, सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने खजनी रोड पर गुरौली नामक स्थान पर छापा मारकर ड्रम में भरकर लाए जा रहे पनीर का नमूना भी लिया। अभिहीत अधिकारी अनिल राय ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। अब तक विभाग की ओर से 31 नमूने लिए गए और जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें