फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने की पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश

Thu, 23 Nov 2017 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
तस्कर
विज्ञापन
प्रदेश में बालू-मिट्टी के अवैध खनन पर लगे प्रतिबंध के बाद दूसरे प्रदेशों से इनकी तस्करी शुरू हो गई है। इसका खुलासा तब हुआ, जब बुधवार देर रात खोराबार पुलिस ने बिहार से तस्करी कर गोरखपुर लाए जा रहे छह ट्रक बालू के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों ने बचने के लिए पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। किसी तरह जानकर बचाकर पुलिसवालों ने घेराबंदी कर तस्करों को दबोच लिया। खोराबार इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी की तहरीर पर इन सब पर लोक संपत्ति निवारण अधिनियम, हत्या की कोशिश, तस्करी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


खोराबार इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ फोरलेन पर बुधवार रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से उन्हें तस्करी कर बालू लाए जाने की सूचना मिली। कुछ देर बाद बहरामपुर यादव ढाबे के पास छह ट्रक एक साथ आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, तो चालकों ने रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस वालों पर चढ़ाने की कोशिश भी की। किसी तरह पुलिस वालों ने खुद को बचाया। इसी बीच सभी भागने लगे। पुलिस ने गाड़ी से पीछा कर सभी तस्करों को ट्रकों के साथ पकड़ लिया।

इनकी पहचान मुजफ्फरपुर के थाना सरैया के हरपुर निवासी रवींद्र कुमार, सरैया थानाक्षेत्र के झखरा निवासी महेश राय, वैशाली जिले के महुआ थानाक्षेत्र के पहाड़पुर निवासी नरेश साहनी, पारो थानाक्षेत्र के खरिहनिया निवासी राजेंद्र राय, खरिहनिया के ही मुकेश यादव, महुआ थानाक्षेत्र के महुआ निवासी प्रमोद साहनी के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सभी गाड़ियां बिहार से तस्करी को गोरखपुर लाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें