चिलुआताल (गोरखपुर)। मानीराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शनिवार की सुबह छात्रा शालू (22) पैर फिसलने से ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
महराजगंज, नौतनवां निवासी संतोष जायसवाल की बेटी शालू शुक्रवार को खरीदारी करने गोरखपुर आई थी। रात में वह मोहरीपुर में बुआ के घर रुक गई। शनिवार की सुबह वह नौतनवां जाने के लिए मानीराम रेलवे स्टेशन पहुंची।
प्लेटफार्म नंबर एक पर उसका पैर फिसल गया और ट्रैक पर गिर गई। इसी दौरान नौतनवां-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान हुई।