फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से आए चोर, समेट ले गए लाखों का सामान

Wed, 22 Aug 2018 01:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट की महादेवपुरम कॉलोनी में लक्जरी कार से आए चोर बंद मकान से लाखों रुपये का सामान समेटकर फरार हो गए। सोमवार की रात मालिक के घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें चोरों की तस्वीर कैद मिली।
विज्ञापन

महादेवपुरम कॉलोनी निवासी पीके राय लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका परिवार भी लखनऊ में ही था। सोमवार की रात वह गोरखपुर आए तो देखा कि मकान का ताला टूटा है। चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

भाजपा नेता के घर चोरी

खोराबार क्षेत्र की महेवा कॉलोनी में सोमवार की रात चोर भाजपा नेता निरंकार राम त्रिपाठी के घर से सात हजार नकद और दो मोबाइल फोन चुरा ले गए। डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी सुषमा पांडेय के मकान में किराए पर रहते हैं। उन्होंने खोराबार पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें