फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार मोटर्स के वाहन बिक्री पर लगी रोक

Sat, 05 May 2018 12:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
KushiNagar
विज्ञापन
गोरखपुर। कुशीनगर हादसे की जांच में जुटे आरटीओ डीडी मिश्रा ने शुक्रवार को नौसड़ स्थित सरदार मोटर्स के टैक्सी वाहनों की बिक्री पर रोक लगा दी। कुशीनगर में मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर जो स्कूल वैन ट्रेन से टकराई थी, वह सरदार मोटर्स से ही खरीदी गई थी। इस मामले में एजेंसी प्रबंधन को दोषी पाया गया। आरटीओ के मुताबिक नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं था। इसलिए ट्रेड सर्टिफिकेट निलंबित कर दिया गया है। अब एजेंसी मालिक हाईकोर्ट जा सकते हैं। परिवहन आयुक्त से भी राहत की अपील कर सकते हैं।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के दुदही स्टेशन के पास के मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर 26 अप्रैल को स्कूल वैन ट्रेन से टकरा गई थी। इस हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद हड़कंप मचा, फिर जांच-पड़ताल शुरू हुई। आरटीओ डीडी मिश्रा की जांच से पता चला कि 14 सितंबर 2014 को डिवाइन वेलफेयर सोसाइटी, दुदही बिशुनपुरा, कुशीनगर के नाम पर सरदार मोटर्स से स्कूल वैन खरीदी गई थी। महिंद्रा फाइनेंस ने वैन खरीदने को ऋण भी दिया था। इसके बावजूद वैन का पंजीकरण नहीं कराया गया। नतीजा रहा कि चार साल से बिना पंजीकरण के ही वैन चल रही थी। एजेंसी संचालक को नोटिस देकर एक सप्ताह में पक्ष रखने का निर्देश दिया गया था, लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इस कारण टैक्सी वाहनों की बिक्री का लाइसेंस निलंबित करने का फैसला किया गया। आरटीओ का कहना है कि लग्जरी वाहनों की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई है।

आरटीओ का कहना है कि वाहन का रजिस्ट्रेशन कराए बिना दिए गए ऋण का किश्त भी वसूला जाता रहा। हादसे के बाद पड़ताल में जब यह बात सामने आई तो मुख्यमंत्री ने कुशीनगर के एआरटीओ को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच आरटीओ गोरखपुर को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें