फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में युवक की तबीयत बिगड़ी, छोड़कर भागा चालक

Sat, 28 Apr 2018 01:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
शहर से भटहट लौट रहे युवक की चलते ऑटो में तबियत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलने लगा तो चालक उसे सड़क किनारे उतारकर ऑटो लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। बाद में पुलिस ने औपचारिकता समझाकर उन लोगों को शांत कराया और शव को मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन


गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बा निवासी बृजेश (30) पुत्र कालिका प्रसाद शुक्रवार की दोपहर शहर में काम निपटाकर ऑटो से घर लौट रहे थे। गुलरिहा के रामपुर बुजुर्ग के पास पहुंचते ही उनके मुंह से झाग निकलने लगा। यह देखकर ऑटो चालक ने मदद के नाम पर अस्पताल पहुंचाने की जगह उन्हें सड़क पर ही उतार दिया और फरार हो गया। सड़क किनारे युवक को पड़ा देखकर एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी दी।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल तो पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस और भटहट के प्रधान के प्रतिनिधि सुनील मोदनवाल ने समझाकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें