फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक के जरिये दोस्त बनकर की लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक के जरिये दोस्त बनकर की लाखों की ठगी
विज्ञापन

नया बिजनेस शुरू करने के नाम पर एंठे 23 लाख, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
फेसबुक के जरिये हुई दोस्ती और बढ़ी नजदीकियां और फिर लाखों की धोखाधड़ी। सेक्टर-20 की एक सोसाइटी में रहने वाली ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही कोलकाता निवासी से 22-25 लाख की धोखाधड़ी का मामला पुलिस ने सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज किया है। इससे पहले मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा ने की। इसमें धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें उसकी तलाश में हैं।
मूल रूप से कोलकाता निवासी महिला का पीजीआई में ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा था। लगातार इलाज के खर्च होने वाले रुपयों की वजह से तंग आकर महिला ने सेक्टर-20 में अपने फ्लैट को बेचने का मन बनाया। करीब 65 लाख रुपये में फ्लैट बेच दिया, लेकिन इसी बीच फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती दिल्ली निवासी इंदर ओबराय के साथ हुई।
विज्ञापन

सेक्टर-20 में अपने बेटे के साथ रह रही महिला से मुलाकात के लिए आरोपी अकसर आया जाया करता था। दोस्ती के जाल में फंसाकर आरोपी ने महिला को फ्लैट बेचकर नया बिजनेस करने का सुझाव देकर उससे करीब 23 लाख रुपये आरटीजीएस और कैश ले लिए। कुछ दिनों बाद जब महिला ने उससे बिजनेस के बारे में पूछा तो पहले आनाकानी करता रहा, लेकिन बाद न तो रुपये लौटाए और न ही उसका सुराग मिला।
विज्ञापन

महिला ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू में दी। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश में जुटी है। सेक्टर-20 थाना के एसएचओ विकास ने बताया कि आरोपी की छानबीन चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला फिलहाल, अपने मूल निवास स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें