फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधार नंबर लिंक कर कैश निकाला, केस

Sat, 09 Dec 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
बांसगांव में फर्जी आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर खाते से 1.19 लाख रुपये जालसाज ने निकाल लिए। रकम उड़ा लिए जाने के चलते पीड़ित की बेटी की शादी टल गई है। दस दिसंबर को बेटी का तिलक जाना था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरा रुद्रमन निवासी रामदरश लुधियाना में मजदूरी करते हैं। उनका कहना है कि एसबीआई बांसगांव में उनका बैंक खाता है। 15 नवंबर को रामदरश जब बैंक पहुंचे और खाते की जांच कराई तो पता चला कि उनके खाते से फर्जी आधार कार्ड को लिंक कराकर 14 अक्टूबर से दो नवंबर के बीच कई बार में 119400 रुपये की निकासी कर ली गई है। रामदरश ने पूरी बात शाखा प्रबंधक को बताई। उन्होंने आधार कार्ड का कंपनी के मुख्यालय से सत्यापन कराया। पता चला कि जिस आधार कार्ड का उपयोग कर खाते से राशि निकाली गई है, वह एक महिला का है। कार्ड फर्जी निकला।   26 नवंबर को पता लगाते दो बैंककर्मी उरूवा थाना क्षेत्र के ग्राम डेढ़ुई कमालचक के गुलरिहा टोला की दुर्गावती को पकड़ा था, जिसके नाम के आधार कार्ड का इस्तेमाल हुआ था, लेकिन तब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। अब पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें