फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की साजिश रचते पांच गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2017 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
पीपीगंज के कोल्हुआ बाग में डकैती की साजिश रचते पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचा, कारतूस, रस्सी, सब्बल बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाशों ने इलाहाबाद और पंजाब नेशनल बैंक में डकैती का प्रयास भी किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात एसओ सौरभ राय फोर्स के साथ कोल्हुआ गांव के बागीचे में घेराबंदी कर पांच बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी पहचान डीहुलिया, जंगल झझवा निवासी रोहन जायसवाल, रन्नाडीह के जितेंद्र भारती, जंगल अगही भरवल निवासी निकेश, श्रवण चौहान और कैंपियरगंज के राखुखोर निवासी किशन चौधरी के रूप में हुई। पूछताछ में बदमाशों ने डकैती की साजिश रचने की बात बताई। तलाशी के दौरान तमंचा, अवैध असलहा, रस्सी, टार्च आदि बरामद हुआ।   पकड़े गए बदमाशों ने अक्टूबर महीने में इलाहाबाद और पंजाब नेशनल बैंक में डकैती का प्रयास किया था। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों की हरकत कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने डकैतों की पहचान की। पूछताछ के बाद आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें