फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी थी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहजनवां।
हत्या को हादसे का रूप देने के लिए पति ने गाहासाड़ में रेलवे ट्रैक पर शव को फेंक दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली। पूछताछ में बताया कि पत्नी पैतृक गांव में रहना चाहती थी। इसे लेकर आए दिन विवाद होता रहा था। झगड़े से छुटकरा पाने के लिए हत्या कर दी।
विज्ञापन

नौ सितंबर को सहजनवां के गाहासाड़ रेलवे लाइन पर कुशवल निवासी गायत्री देवी पत्नी महंत यादव की लाश मिली थी। पुलिस हादसा मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के भाई ने एसएसपी से हत्या की शिकायत की थी। एसएसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाए जाने की धाराओं में केस दर्ज किया। जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति महंथ यादव को सहजनवां के भीटी रावत चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात को कबूल किया। एसआई संजय यादव कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें