फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से बलात्कार, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गुलरिहा इलाके में पंद्रह वर्षीय किशोरी से रविवार को बलात्कार का मामला सामने आया। आरोप है कि गांव के दो युवक और दो किशोरों ने घर में किशोरी को अकेला पाकर वारदात की। पुलिस ने मां की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज कर दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी रविवार को घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत में काम करने चले गए थे। दोपहर 12 बजे के आसपास हैंडपंप के पास वह बर्तन साफ कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही प्रद्युम्न (22) और आकाश (24), 12 व 11 वर्ष के दो दोस्तों के साथ किशोरी के घर में दाखिल हो गए। प्रद्युम्न व आकाश घर में रुक गए , इस दौरान उनके दोनों नाबालिग दोस्तों ने बाहर निकलकर दरवाजा बंद दिया और आनेजाने वालों पर नजर रखने लगे। थोड़ी देर बाद प्रद्युम्न और आकाश के बाहर निकलने पर चारों आरोपी वहां से फरार हो गए। परिवार के लोगों के घर वापस आने पर किशोरी ने आपबीती मां को बताई। पुलिस कंट्रोल पर सूचना प्रसारित होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें