फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने पकड़ी 17.5 लाख की अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एसटीएफ गोरखपुर इकाई ने मंगलवार को आजमगढ़ जिले में रानी की सराय इलाके में घेरेबंदी कर भारी मात्रा में हरियाणा से डीसीएम में लोड कर लाई जा रही अवैध शराब की 578 पेटियों केे साथ दो तस्करों को दबोच लिया। पकड़ी गई शराब की क ीमत लगभग 17.5 लाख रुपये है। शातिर तस्करी के लिए खासतौर बनाए गए डीसीएम में शराब लोड कर ला रहे थे।
एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के एसआई भानू प्रताप सिंह को मुखबिर से पता चला कि तस्कर भारी मात्रा में हरियाणा से अवैध शराब आजमगढ़, बलिया के रास्ते बिहार पहुंचाने वाले हैं। एसआई भानू प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ आजमगढ़ जिले के रानी की सराय इलाके में एग्रीकल्चर कालेज कोटवा बेलइसा के पास घेरेबंदी की। उधर से गुजर रहे एक डीसीएम गाड़ी की सघन जांच की तो डीसीएम में बनाए खास केबिन में छिपाकर शराब की पेटियां लोड की गई थीं। डीसीएम में ऊपर आलू केे बोरे लोड थे, जिससे जांच के दौरान तस्कर आसानी से डीसीएम में लोड अवैध शराब पकड़ में न आए लेकिन एसटीएफ क ी तलाशी में तस्करों की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ ने मौके से एक तस्कर कुलदीप सिंह निवासी दवनकला पटियाला, पंजाब को पकड़ा है। पूछताछ में उसने बताया कि हरियाणा में राकेश पाल निवासी दुसना अंबाला हरियाणा ने माल लोड कराया था। इसे बलिया में संगम और पंचानन निवासी सुखपुरा, बलिया तक पहुंचाना था। वहां से वे दोनों शराब को बिहार राज्य में जाकर बेचते। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ केे रानी की सराय थाने में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ को पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी केे आधार पर शराब तस्करी के काले धंधे में जिन लोगों का नाम सामने आया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें