फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसकर तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। मंगलवार देर रात अलग-अलग घटनाओं में चोरों ने दो मकानों को खंगालकर नगदी सहित करीब साढ़े तीन लाख के सामान पार कर दिया। वहीं जानीपुर गांव के प्रधान की बाइक भी चोर ले भागे।
कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, रिगौली कटवा टोले में नागेंद्र पांडेय के घर में घुसे चोरों ने नगदी सहित तीन लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह घरवालों को जानकारी हुई तो पहुंची को सूचना दी। मंगलवार रात नागेंद्र पांडेय और उनका परिवार सो रहा था। रात में किसी समय चोर छत पर पहुंचे और फिर सीढ़ी से कमरे में दाखिल हो गए। इसके बाद ताला तोड़कर नगदी सहित तीन लाख का सामान चुरा ले गए। बुधवार सुबह जानकारी होने पर घरवालों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार, खोराबार थानाक्षेत्र के माड़ापार में मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित तीस हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। पीड़ित अनीस सिंह घर में सो रहे थे। चोर उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंदकर अन्य कमरों को खंगाल दिया और घर में रखे 35 सौ रुपये नगद समेत तीस हजार का सामान चुरा ले गए। सुबह पड़ोसी को फोन कर अनीस ने कमरा खुलवाया और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

गोला बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के चंद चौराहे से प्रधान की बाइक चोरी हो गई। जानीपुर गांव के प्रधान राजेश कुमार सिंह बाजार आए थे। चौराहे पर बाइक खड़ी कर सामान खरीदने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें