फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़हलगंज में तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2019 12:49 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
गोरखपुर। बड़हलगंज पुलिस ने इनामी तीन बदमाशों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। 15-15 हजार रुपये के इनामी तीनों बदमाश गैंगेस्टर के आरोपी भी हैं। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश में थी।
विज्ञापन


बड़हलगंज इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर के जरिये अंबेडकर तिराहे के पास दो बदमाशों के होने की सूचना मिली। दोनों को पकड़ने के बाद पूछताछ में बदमाशों ने अपनी पहचान बड़हलगंज निवासी संजय कुमार और लखनापार निवासी नितिन तिवारी बताई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ही गोलबंद बदमाश हैं और गैंगेस्टर में निरुद्ध थे। इसी बीच पुलिस को पंद्रह हजार के एक और बदमाश के आने की सूचना मिली। पुलिस ने झुमला बाजार के पास से उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान विसुरी निवासी मयंक दुबे के रूप में हुई। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें