फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने की थी शमसुद्दीन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोला के चौकड़ी गांव में शमसुद्दीन (16) की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शमसुद्दीनऔर उसके दोनों दोस्त के बीच अनैतिक संबंध था। एक दोस्त ने रुपये उधार ले लिए थे और फिर उधारी के चालीस रुपये न लौटाने पड़े, इसी वजह से गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों दोस्तों के पास से ही मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में कांफ्रेंस में एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि तीन अक्टूबर को घर से शौच को निकला शमसुद्दीन लापता हो गया था। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही थी कि इसी बीच गांव के पोखरे किनारे उसकी लाश मिल गई थी। उसकी गला कसकर हत्या की गई थी। जांच के दौरान ही मृतक के पिता शमशाद ने टुनटुन और गुलाम रसूल पर हत्या का शक जाहिर किया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। एसपी सिटी ने बताया कि टुनटुन गांजा पीने का आदी है, जिस वजह से वह छोटी मोटी चोरी की घटना में जेल भी जा चुका है। घरवालों ने उसे अपने से अलग कर लिया था। घटना से कुछ दिन पहले ही शमसुद्दीन से 40 रुपये टुनटुन ने उधार लिया था। घटना वाले दिन टुनटुन, शमसुद्दीन और गुलाम रसूल साथ ही थे। इसी बीच गुलाम और टुनटुन ने हत्या की साजिश रच ली थी। टुनटुन और शमसुद्दीन अनैतिक संबंध बनाने जब झाड़ी में गए, तब गुलाम ने शमसुद्दीन के गले में गमछा लपेट दिया। इसके बाद दोनों ने गला कसकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें