फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से सोने की चेन उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोला।
सरयू घाट पर स्नान करने गई मुनक्का जायसवाल के गले से किसी ने सोने का चेन उड़ा दी। महिला के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने शक के आधार पर तीन महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। हालांकि उनके पास से चेन नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने अपनी साथी को चेन देकर उसे भगा दिया।
बांसगांव थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की मुनक्का जायसवाल रविवार सुबह गोला सरयू नदी के पक्के घाट पर स्नान करने आई थीं। इसी दौरान उनके गले से सोने की चेन गायब हो गई। मुनक्का शोर मचाने लगीं। वहां जुटी भीड़ ने तीन लोगों को पकड़ लिया और उन पर चोरी का आरोप लगाने लगे। तीनों की तलाशी ली गई, मगर उनके पास चेन नहीं मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार हो चुकी है चेन लूट की घटना
सरयू नदी में स्नान करने के लिए रविवार को काफी भीड़ जुटती है। यहां पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पहले बारानगर कालिका मंदिर से चेन स्नेचिग की घटना में दो महिला पकड़ी गई थी। चेन भी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें