फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीना मे भी कटी महिला की चोटी-City

विज्ञापन
विज्ञापन
गरौठा और बबीना में कटी महिलाओं की चोटी
विज्ञापन

दोनों को ही घटना के बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना/ गरौठा
बबीना और गरौठा इलाके में महिलाओं की चोटी कट गई। दोनों ही महिलाओं की चोटी कटने के बाद हालत बिगड़ गई और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अब दोनों की हालत सामान्य है।
बबीना के शास्त्री नगर निवासी जयकुंवर (35) पत्नी ठाकुरदास रविवार शाम पांच बजे बाजार से सब्जी लेकर घर वापस लौटीं। वह अपनी मकान मालकिन रामकुमारी यादव के पास बैठकर बातें करने लगी। इसी दौरान उन्होंने अपने बालों को संवारा तो आधी चोटी हाथ में आ गई। इसे देख उनके सिर में जोर से दर्द होने लगे। आननफानन में उसके पति और मोहल्ले वाले उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह गरौठा के ग्यापुरी निवासी श्रीकांत तिवारी की पत्नी मंजू (35) की चोटी के बाल कटे मिले। अपने बाल कटे देखकर मंजू बेहोश हो गई। श्रीकांत ने बताया कि रविवार सुबह उठकर मंजू घर की साफ-सफाई कर रही थी। अचानक वह अपने कमरे में बेहोश हो गई। श्रीकांत ने जाकर देखा तो मंजू के बाल कटे पड़े थे। उसने परिजनों को बुलाया और उसे उपचार के लिए डाक्टर के पास ले गए। जहां उसकी हालत अब ठीक है।

किसी की शरारत
जयकुंवर के बाल किसी पैनी चीज या ब्लेड से काटे गए हैं। यह किसी की शरारत है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
डा. अंशुमान तिवारी
अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बबीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें