फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ विनय का अंतिम संस्कार, गांव में तनावपूर्ण शांति

विज्ञापन
गांव वालों को समझाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पिपराइच। मुड़ेरी गढ़वा गांव में चाकूबाजी में जान गंवाने वाले विनय यादव का बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। किसी बवाल की आशंका में पुलिस ने मंगलवार रात शव गांव में नहीं ले जाने दिया था। सुबह शव के गांव में पहुंचते ही माहौल बिगड़ने लगा, मगर ग्रामीणों और पुलिस अफसरों की सूझबूझ से मामले को शांत करा लिया गया। गांव मेें अब भी एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस ने रूट मार्च भी किया। इससे गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। उधर, बुधवार शाम ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग लेकर मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को पुरानी रंजिश में दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान विनय यादव चाकू लगने से घायल हो गए थे। मंगलवार सुबह चार बजे के करीब लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद गांव में तनाव बढ़ गया था। शव का लखनऊ में ही पोस्टमार्टम कराया गया था। देर शाम शव गोरखपुर पहुंचने पर पुलिस ने माहौल बिगड़ने की आशंका में शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया था। मुंबई से विनय के पिता के आने के बाद बुधवार को पुलिस सुरक्षा के बीच शव गांव में लाया गया, जिसके बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह व अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें