फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे रिटायर कर्मचारी से 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर कर्मचारी से 50 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। कैंट इलाके के सिंघड़िया के पास सोमवार की दोपहर बैंक से रकम निकालकर पौत्र के साथ घर जा रहे रिटायर कर्मचारी रामनरेश से बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंचे कैंट इंस्पेक्टर ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
झंगहा के सेमरौना निवासी रामनरेश का मोहद्दीपुर स्थित स्टेट बैंक की शाखा में खाता है। वह सोमवार को अपने पौत्र अशोक के साथ बैंक से रकम निकालने आए थे। 50 हजार रुपये निकालकर वे बाइक से घर वापस जा रहे थे। अशोक बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघड़िया के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से उन्हें ओवरटेक किया और उनको रोककर बुजुर्ग के हाथ से बैग छीनकर नंदानगर की तरफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे कैंट इंस्पेक्टर रवि राय और इंजीनियरिंग कालेज चौकी इंचार्ज दीपक कुमार सिंह ने बदमाशों की तलाश की। हालांकि बदमाश नहीं मिले। आशंका है कि बैंक से ही बदमाश पीछे लग गए थे। पुलिस अब बैंक की सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें