फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आइडी से टिकट बनाने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी आईडी से तत्काल टिकट बनाने पर गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के सतर्कता विभाग ने तत्काल टिकटों की कालाबाजारी का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है। टीम ने आजमगढ़ हाइडिल सिधारी बाजार स्थित साइबर कैफे में छापेमारी कर उसके संचालक विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास तत्काल टिकट बनाने के लिए अवैध साफ्टवेयर, एक लैपटॉप, 4जी डोंगल, यात्रियों के नाम व पते वाली डायरी, 5860 रुपये बरामद किए। पकड़ा गया युवक 32 अगल-अलग आईडी बनाकर टिकट बनाता था। जांच में सामने आया कि वह इस वर्ष 744765 रुपये का तत्काल टिकट बना चुका है। इनमें 17130 रुपये आगामी तिथियों के टिकट बनाए गए हैं। छापेमारी करने वाली सतर्कता दल के रमन सिंह, शेखर कुमार, एसपी चंद, राजीव श्रीवास्तव, श्रवण कुमार यादव आदि शामिल थे। टीम ने अभियुक्त को जीआरपी आजमगढ़ को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें