फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पार्क में हो रहे निर्माण को रोका

Tue, 12 Jan 2016 09:07 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नए सीएमओ दफ्तर के पीछे स्थित जिला अस्पताल के पार्क में चेंबर निर्माण को एसआईसी ने रोक दिया है। सोमवार को एसआईसी के मना करने के थोड़ी देर बाद फिर से काम शुरू हो गया। इससे नाराज होकर उन्होंने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। शाम को उसे चेतावनी के साथ छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


नए सीएमओ दफ्तर का निर्माण जिला अस्पताल के  स्पेशल वार्ड के पास हो रहा है। वहीं अस्पताल का पार्क भी है जिसमें ठेकेदार की ओर से चेंबर बनवाने का काम कराया जा रहा था। चूंकि यह अस्पताल की प्रॉपर्टी है और इसके लिए एसआईसी से कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी।

निर्माण की जानकारी होने पर एसआईसी ने सुबह काम  रुकवा दिया। उनके आने के बाद फिर से ठेकेदार ने काम शुरू करा दिया। जानकारी होने के बाद उन्होंने कोतवाली थाने में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेेकर शाम को काम न कराने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें